स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर दी जा रही सेवाओं किया आकस्मिक निरीक्षण
प्राथमिक शाला हरदुआ घाट का लिया जायजा दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
दमोह
आज पटेरा अंतर्गत सुदुरवर्ती क्षेत्र ग्राम हरदुआ घाट पहुँचे। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस दौरान लगाये गये सत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। ड्यू लिस्ट का अवलोकन किया। निरीक्षण दौरान ड्यू लिस्ट में आशा, आंगनबाडी एवं एएनएम के संयुक्त हस्ताक्षर नहीं पाये गये, ड्यू लिस्ट के सामने ही हितग्राहियों को दी गई टीकाकरण एवं जांचों की प्रविष्टि करना पाया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य अमला से चर्चा कर उन्हे हिदायत दी कि निर्धारित रजिस्टर में दी गई सेवाओं की प्रविष्टि की जाये। सत्र उपरांत आगामी सत्र के लिए तैयार की जाने वाली ड्यू लिस्ट समन्वित रूप से बनाई जाये।
सत्र में किशोरियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का भी परीक्षण किया। इस संबंध में दी जा रही सेवाओं की जानकारी लेकर सेवाओं में बेहतर सुधार करने सबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
प्राथमिक शाला हरदुआ घाट का जायजा लिया। छात्रों से संवाद कर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।