10 किमी दूर स्कूल में बदहाल व्यवस्था: 26 बच्चों के लिए न पानी, न शौचालय!
मझौली (जबलपुर)
जनपद शिक्षा केन्द्र मझौली से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत छीतापाल, सिमरिया खुर्द की शासकीय प्राथमिक शाला की हालत बेहद चिंताजनक सामने आई है।
डाइस कोड: 23390313002 वाले इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है।
स्कूल में करीब 26 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन— पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है शौचालय (टॉयलेट) की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है
ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, स्कूल में पदस्थ शिक्षक कल्याण सिंह ठाकुर के जिम्मे व्यवस्थाएं हैं,
लेकिन हालात देखकर सवाल उठ रहे हैं कि— क्या बच्चों की बुनियादी जरूरतों पर ध्यान दिया जा रहा है? या फिर व्यवस्था पूरी तरह लापरवाही के भरोसे चल रही है?
जब इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो सामने आया कि— समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन अब तक न तो सुधार हुआ और न ही कोई ठोस पहल की गई
यह सीधे तौर पर शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की अनदेखी को दर्शाता है।
स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि—बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है स्कूल में तुरंत पानी और शौचालय की व्यवस्था की जाए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो
जहां सरकार शिक्षा व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे करती है,
वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है।
मझौली के सिमरिया खुर्द का यह स्कूल दिखाता है कि— आज भी कई सरकारी स्कूल बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं
अब देखना होगा कि प्रशासन इस खबर के बाद जागता है
या फिर बच्चों का भविष्य यूं ही उपेक्षा की भेंट चढ़ता रहेगा।




