जबलपुर जिले में घरेलू एलपीजी गैस को लेकर एक बार फिर स्थिति चर्चा का विषय बन गई है।
जबलपुर
प्रशासन की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की कई गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। लोग घंटों इंतजार कर सिलेंडर लेने के लिए मजबूर हैं। इससे यह सवाल उठ रहा है कि यदि वास्तव में गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर उपभोक्ताओं को इतनी परेशानी क्यों झेलनी पड़ रही है।
कई उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर गैस डिलीवरी नहीं हो रही है, जिसके कारण उन्हें एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि गैस वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण आम उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को सिर्फ बयान देने के बजाय वास्तविक स्थिति की जांच करनी चाहिए और गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाना चाहिए। ताकि आम लोगों को अनावश्यक लाइन में खड़े होकर परेशान न होना पड़े।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस समस्या पर क्या कदम उठाता है और उपभोक्ताओं को राहत मिल पाती है या नहीं।




