29.5 C
Jabalpur
Tuesday, October 14, 2025

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने सगड़ा-लम्‍हेटाघाट मार्ग पर फ्लाईओव्‍हर का भूमिपूजन कर जबलपुर को दी नई एक और सौगात

76.12 करोड़़ की लागत से बनेगा आरओबी कम फ्लाईओव्‍हर ब्रिज

जनता की एकजुटता की ताकत से ही विकास को गति मिलती है- मंत्री श्री सिंह

जबलपुर

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज सगड़ा-लम्‍हेटाघाट मार्ग पर फ्लाईओव्‍हर का भूमिपूजन कर जबलपुर को नई एक और सौगात दी। यह आरओबी कम फ्लाईओव्‍हर ब्रिज 76.12 करोड़़ की लागत से बनेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्‍यक्षता सांसद श्री आशीष दुबे ने की। विशेष अतिथि विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री नीरज सिंह ठाकुर, महापौर श्री जगत बहादुर अन्‍नू, जिला पंचायत की अध्‍यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, तेलघानी बोर्ड के अध्‍यक्ष श्री रविकरण साहू, नगर निगम के अध्‍यक्ष श्री रिकुंज विज थे।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन के दौरान क्षेत्रीय जनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात जनता के आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और विधायक श्री नीरज सिंह के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बरगी विधानसभा क्षेत्र में विकास के अनेकों आयामों की स्थापना होना अभी शेष है। इस फ्लाईओव्‍हर से भेड़ाघाट के लिए यातायात में सुगमता होगी। भेड़ाघाट को एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने के लिए भी निरंतर प्रयास जारी हैं। नर्मदा महोत्सव महाकौशल क्षेत्र की एक विशेष पहचान बन चुका है। श्वेत धवल संगमरमरी चट्टानों के बीच स्थित धुआंधार संपूर्ण विश्व में जबलपुर की एक अलग पहचान बनाता है। मंत्री श्री सिंह ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इस क्षेत्र में 33 करोड़ की लागत से रीजनल साइंस सेंटर का भूमिपूजन हो चुका है। साथ ही देश के पहले जियोलॉजिकल पार्क की डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी लगभग तैयार होने की कगार पर है। इससे भेड़ाघाट का मान बढ़ेगा तो, जबलपुर का मान भी बढ़ेगा। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि ब्लैक स्पॉट इस ब्रिज के निर्माण का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि जबलपुर अब महानगर बन चुका है। किसी भी शहर को वहां की अधोसंरचनात्‍मक विकास, सुंदरता और स्थानीय लोगों के माइंड सेट से महानगर बनाता है। इस दौरान मंत्री श्री सिंह ने विकास गाथा के बीते स्मरण को भी सभा स्थल पर मौजूद लोगों के साथ साझा किया। साथ ही कहा कि जबलपुर व प्रदेश के विकास के लिए वे सतत् प्रयासरत है, आगे भी बहुत से विकास कार्य होंगे। उन्‍होंने जबलपुर के विकास के लिए किये गये विभिन्‍न कार्य जैसे एयरपोर्ट, रेल्‍वे सौंदर्यीकरण, आईटी पार्क, डुमना नेचर पार्क, फ्लाई ओव्‍हर की श्रृंखला, नर्मदा महोत्‍सव शुरू करने आदि अनेक कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इन्‍ही सब कार्यों के कारण आज जबलपुर महानगर की श्रेणी में है। उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ता व जनता की एकजुटता की ताकत से ही विकास को गति मिली है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री आशीष दुबे ने क्षेत्रवासियों को नवीन फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पहले जबलपुर विकास के लिए तरसता था, विकास कार्य इंदौर, भोपाल और ग्वालियर जैसे विकसित शहरों तक ही सीमित रह जाते थे, ब्रिजों के नाम पर जबलपुर में सिर्फ शास्त्री ब्रिज था, लेकिन आज जबलपुर महानगर का स्वरूप धारण कर रहा है। इस बदलते हुए शहर को सरलता से देखा जा सकता है। उन्होंने मंत्री श्री सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा किए कार्य प्रशंसनीय हैं। इस दौरान श्री दुबे ने शहर की चुनौतियों पर भी सभा का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि जबलपुर तीव्रता के साथ विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। यह जनता का अधिकार है।

महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह की ऊर्जा पूरे प्रदेश में परिलक्षित हो रही है। जबलपुर में तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे हैं। महापौर श्री सिंह ने जबलपुर में विकास की इस गंगा के बहने का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में नगरनिगम के पीडब्ल्यूडी विभाग ने लगभग 200 करोड़ रुपए की राशि से निर्माण कार्य को पूर्ण किया है। 312 करोड़ रुपए की लागत राशि से हर घर नर्मदा जल अभियान के तहत 22 टंकी और 475 किमी की पाइप लाइन के निर्माण कार्य द्वारा घर घर नर्मदा जल पहुंचाया जाएगा। सिविक सेंटर में भारत माता मंदिर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एयर क्वालिटी में जबलपुर को देश में दूसरे नंबर पर लाने का प्रयास भी सार्थक रहा है। साथ ही एयर क्वालिटी में निवेश की राशि को 30 करोड़ रुपए में समेटने का लक्ष्य भी रखा लगाया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सभी जनप्रतिनिधियों के भाव विकास प्रधान है। संस्‍कारधानी जबलपुर का भविष्य स्वर्णिम है आगे जाकर यह शहर खेलधानी और विकासधानी भी बनेगा। उन्‍होंने कहा कि नगर निगम जबलपुर के विकास के लिए सतत् प्रयासरत है और आगामी समय में लगभग 2 हजार करोड़ के विकास कार्य होंगे।

विधायक श्री नीरज सिंह ने अपने संबोधन के दौरान फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात देने के लिए मंत्री श्री सिंह को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर ब्रिज जबलपुर पश्चिम एवं केंट विधानसभा क्षेत्र के बीच की दूरी को कम करेगा। साथ ही ब्लैक स्पॉट पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करेगा। उन्होंने कहा कि जबलपुर महानगर विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री के नेतृत्व में प्रख्यात हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, हैदराबाद के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रिंग रोड जैसी विभिन्न सौगातें शहर को प्राप्त हुई हैं। श्री सिंह जबलपुर के विकास के अपने विज़न को तीव्र गति से सिद्धि की ओर ले जा रहे हैं।

सगड़ा-लम्‍हेटाघाट मार्ग पर फ्लाईओव्‍हर का भूमिपूजन के अवसर पर श्री लेखराज सिंह मुन्ना भैया, श्री अभय सिंह, श्री पंकज दुबे, श्री शैलेन्‍द्र विश्‍वकर्मा, श्री शरद अग्रवाल, श्री राममूर्ति मिश्रा, श्री सुनील पुरी, श्री रजनीश यादव, श्री राहुल साहू, श्री जीतू कटारे, श्री शैलेन्द्र विश्वकर्मा, श्री अतुल चौरसिया, श्री शिव पटेल, श्री अतुल चौरसिया एवं श्री दिलीप पटेल आदि गणमान्‍य नागरिक उपस्थित रहे।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
24FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View