लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज गुरुवार को भेडाघाट में आयोजित कार्यक्रम में जबलपुर से पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ किया।
जबलपुर
प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं में निरंतर विस्तार की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप शुरू की गई पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा से जबलपुर से कान्हा, बांधवगढ़, अमरकंटक जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुँचना अब ज्यादा आसान होगा। पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा की शुभारंभ के अवसर पर विधायक श्री अशोक रोहाणी एवं श्री नीरज सिंह, नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, भाजपा के जबलपुर महानगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, श्री सुभाष तिवारी रानू भी मौजूद थे। कार्यक्रम के पहले पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ करने भेडाघाट स्थित हेलीपेड पहुँचने पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह का कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने स्वागत किया।




