जिले के शासकीय स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता मे सुधार लाने तथा जिले के हायर सेकेन्डरी और हाई स्कूल परीक्षा 2022-23 के खराब परीक्षा परिणाम में सुधार लानें हेतु मिशन -45 के तहत किए जा प्रयासों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
कटनी
समीक्षा बैठक में 40 प्रतिशत से कम परिणाम वाले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्याे एवं हाई स्कूल के प्राचार्याे द्वारा मिशन -45 के तहत परीक्षा परिणामों मे सुधार लाने हेतु तैयार की गई कार्ययोजना का वन-टू-वन प्रेजेंटेशन दिया गया। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा प्राचार्याे से विद्यालय का उच्च परीक्षा परिणाम न आनें के कारणों की जानकारी चाही जाकर प्राचार्याे से परीक्षा परिणाम में सुधार लाने हेतु सुझाव लिये गए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने निर्देशित किया कि छात्रों के शैक्षणिक कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। आपने शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाने प्राचार्याे को निर्देशित किया गया।
40 प्रतिशत से कम परिणाम वाले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य
सत्र 2022-23 में खराब परीक्षा परिणाम वाले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छैः प्राचार्याे में सभी का परीक्षा परिणाम 40 प्रतिशत से कम है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद के प्राचार्य श्री डी.के.ठाकुर, खरखरी नंबर-1 के प्राचार्य श्री बी.एल.रोहित, एन.के.जे की प्राचार्य श्रीमती आर.के. चक्रवर्ती, घुघरा के प्राचार्य श्री सुश्री अनुपमा किंडो, बिलहरी के प्राचार्य श्री श्रीमती रेखा तिवरी एवं जोबीकला के प्राचार्य श्री आर.के.पटेल द्वारा कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की गई।
40 प्रतिशत से कम परिणाम वाले हाईस्कूल के प्राचार्य
सत्र 2022-23 में खराब परीक्षा परिणाम वाले शासकीय हायर सकेन्डरी स्कूल के चार प्राचार्याे में सभी का परीक्षा परिणाम 40 प्रतिशत से कम है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खडौला के प्राचार्य श्री पितृपाल सिंह, शासकीय हाई स्कूल सिंघनपुरी के प्राचार्य श्री दिनेश तिवारी, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वारा के प्राचार्य श्री जुगलकिशोर चौरसिया, शासकीय हाईस्कूल गोदाना के प्राचार्य श्री छेदीलाल पटेल द्वारा तैयार मिशन -45 के तहत तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की गई।
बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.पी.सिंह, सहायक संचालक राजेश अग्रहरी, बी.ई.ओ एवं नोडल अधिकारी परीक्षा अनिल चक्रवर्ती, अभय जैन रमसा एवं बी.आर.सी विकेक दुबे की मौजूदगी रही।