राजनेतिक दलों के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने की सूचना प्रेषित
कटनी –
विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मतदान के लिये बनाये गये सुविधा केन्द्रों तथा अन्य जिलों से प्राप्त पोस्टल बैलेट एवं ETPBS जो कीजिला कोषालय में डबल लॉक में रखे गये है को 02 दिसंबर को सायं 4.00 बजे जिला कोषालय कटनी से कृषि उपज मंडी कटनी स्थित स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित किया जाना है।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती साधना परस्ते ने राजनेतिक दलों के पदाधिकारियों दीपक सोनी (टंडन) जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. विक्रम खंपरिया जिलाध्यक्ष (शहर), भा.रा. कांग्रेस, करण सिंह चौहान जिलाध्यक्ष (ग्रामीण), भा.रा. कांग्रेस, जागीर सिंह भट्टी जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, सुनील मिश्रा जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी से निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला कोषालय एवं कृषि उपज मंडी कटनी में उपस्थित रहने हेतु सूचित किया है।