क्षेत्र में बढ़ते ईंधन संकट के बीच पेट्रोल पंपों की स्थिति बेहद चिंताजनक होती जा रही है।
मझौली/जबलपुर
हालात ऐसे बन गए हैं कि पेट्रोल और डीजल की सप्लाई आते ही महज 3-3 घंटे में खत्म हो जा रही है जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह से ही पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। वाहन चालकों में इस बात की होड़ मची रहती है कि कब ईंधन उपलब्ध होगा और कब खत्म हो जाएगा। कई लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अब सक्रिय हो गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी पेट्रोल पंपों पर अनाउंसमेंट (घोषणा) के माध्यम से ईंधन की उपलब्धता की जानकारी दी जाएगी कब सप्लाई आएगी और कब खत्म हो सकती है, इसकी पूर्व सूचना दी जाएगी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएंगी
प्रशासन का मानना है कि अनाउंसमेंट व्यवस्था लागू होने से अफवाहों पर रोक लगेगी भीड़ का दबाव कम होगा लोगों को सही समय पर जानकारी मिल सकेगी
ईंधन संकट का सबसे ज्यादा असर किसानों और ट्रैक्टर चालकों दैनिक यात्री और मजदूर वर्ग छोटे व्यापारियों और परिवहन सेवाओं पर पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो रोजमर्रा की जिंदगी और अधिक प्रभावित हो सकती है।
फिलहाल प्रशासन के इस फैसले से कुछ राहत की उम्मीद जरूर जगी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या सिर्फ अनाउंसमेंट से समस्या हल होगी, या सप्लाई व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा?
आने वाले दिनों में स्थिति किस दिशा में जाती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
(मझौली दर्पण न्यूज़)




