121 गाँवों में 7091 को मिलेगा स्वामित्व का अधिकार
690 गांवों में पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित
जबलपुर
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को प्रदेश के नागरिकों को अनेकों सौगातें दी है। उन्होंने झाबुआ जिले के गोपालपुरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनके स्वामित्व अधिकार दिया गया। इसी कार्यक्रम का जबलपुर संभाग के बालाघाट जिले के 690 गाँवो में जनसम्पर्क विभाग की लिंक के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख का वितरण जिले के 121 गाँवो में 7091 पात्र नागरिकों को उनके स्वामित्व के अधिकार अभिलेख प्रदान किये गए। कई पात्र नागरिकों को कार्यक्रम के अलावा पटवारियों ने घर पहुँच कर भी अभिलेख प्रदान किये।इस कार्यक्रम का बालाघाट जिले के 690 गाँवो के किसानों ने सजीव प्रसारण कर माध्यम से सुना तथा 121 गाँवो में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के हाथों स्वामित्व योजना के अधिकार भू-अखिलेख प्राप्त किये। भू-अभिलेख अधिकारी स्मिता देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामित्व योजना में 121 ग्रामो का अधिकार अभिलेख तैयार कर भू-लेख पोर्टल पर अपलोड किया जा चूका है। जिसके अंतर्गत इन ग्रामो के पात्र हितग्राहियों को भूमिस्वामी अधिकार अभिलेख का वितरण किया गया। अधिकार अभिलेख की प्रतियाँ डाउनलोड कर हितग्राहियों को रंगीन प्रति प्रदान की गई।
कटंगी में सबसे अधिक स्वामित्त्व योजना के अधिकार अभिलेखों का वितरण
रविवार को जिले की सभी तहसीलों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ 121 गाँवो में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। यहां स्वामित्व योजना के अभिलेख अधिकार प्रदान किये गए। इसमे सबसे अधिक कटंगी तहसील में अधिकार अभिलेख तैयार हुए है। कटंगा के 23 गाँवो में कार्यक्रम के माध्यम से 3260 अभिलेख वितरित किये गए। इसी तरह तिरोड़ी के 32 गांव के 1936, वारासिवनी के 6 गाँव के 707, लांजी में 8 गावँ में 435 व किरनापुर के 6 गाँवो के 211 अभिलेख, बैहर में 22 गाँवो के 212 अभिलेख, बिरसा में 10 गाँवो के 145 अभिलेख, खैरलांजी के 3 गाँवो के 114, परसवाड़ा के 9 गांव में 96, लालबर्रा के 1 गांव के 73 अभिलेख तथा लामता के 1 गांव के 4 अभिलेख वितरित किये गए। इस तरह जिले के 121 गाँवो में 11799 कुल प्लाटों में 14306 प्लॉट सर्वे किये गए इसमें 2667 शासकीय व 7091 निजी स्वामियों के निर्धारित हुए है।