मझौली में किसान संघ द्वारा जारी धरना-प्रदर्शन के बीच चौथे दिन पाटन विधायक अजय विश्नोई किसानों के बीच धरना स्थल पर किसानों का आक्रोश साफ दिखाई दिया
मझौली जबलपुर
लंबित भुगतान और वेयरहाउस से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर किसानों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर सवाल दागे।
विधायक अजय विश्नोई ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि बिना जांच कोई भुगतान नहीं किया जाएगा, जांच पूरी होते ही किसानों का पैसा दिलाया जाएगा।” हालांकि इस बयान पर किसान संघ भड़क उठा। किसान संघ का कहना है कि **यही आश्वासन पहले कलेक्टर महोदय भी दे चुके हैं, लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ।
किसानों ने साफ कहा कि अब वे सिर्फ आश्वासन नहीं, लिखित आदेश, समय-सीमा और दोषियों पर कार्रवाई चाहते हैं। किसान संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र होगा। चौथे दिन भी धरना जारी रहने से प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है।




