किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ज.ने. कृषि विश्वविद्यालय के कीट विभाग के अध्यक्ष डॉ एस बी दास द्वारा मित्र व शत्रु कीटों की पहचान व उसके महत्व पर स्लाइड के माध्यम से किसानों को महत्व पूर्ण जानकारिया दी गई।
प्राकृतिक खेती में कीटों के नियंत्रण के तरीकों से किसानों को विस्तार से अवगत कराया गया।…
प्रजा पिता ब्रम्हा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बड़ी दीदी भावना बहन जी ने किसानों को जहर मुक्त खेती के लिए गांव गांव में किसानो को प्रेरित करने हेतु कार्यक्रम संचालित करने की आवश्यकता को अति महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महाकौशल के अध्यक्ष इंजी. श्री के के अग्रवाल, महासचिव श्री रूपेंद्र पटेल, वर्षा दीदी, सिविल सर्जन डॉ पांडेय, जैविक खेती के प्रमुख प्रगतिशील कृषक श्री संदीप व्योहार आदि ने संबोधित कर किसानों का मार्ग दर्शन किया।
उपस्थित कृषक भाइयो द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र,व कृषि कालेज तथा मांग अनुसार गांवों में नियमित कृषि पाठशालाये व कृषक संगोष्ठियां आयोजित करने की मांग रखी गई, जिस पर कार्यक्रम निश्चय किये जाने का निर्णय लिया गया।
भंवरताल, जबलपुर स्थित प्र .पि. ब्र.कु. ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला कृषकों व कृषकों का सम्मान किया गया। kk