24.5 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

लगातार छठवें रविवार आयोजित हुआ जैविक हाट

जैविक उत्पादों के प्रति आमजनों में बढ़ती जागरूकता व रूचि को देखते हुए जिला प्रशासन एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से कृषि उपज मंडी जबलपुर परिसर में लगातार छठवें रविवार को साप्ताहिक जैविक हाट का सफल आयोजन किया गया।

जबलपुर

जैविक हाट में 25 दुकानों के माध्यम से किसानों द्वारा विभिन्न प्रकार के जैविक उत्पाद रखे गए। जैविक हाट को नागरिकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिससे यह निरंतर लोकप्रिय होता जा रहा है। बढ़ती मांग को देखते हुए नए किसान जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे है। जैविक हाट में मझौली के किसान हीरालाल कुशवाहा की गोभी, सोमती बाई की बथुआ की भाजी , खजरी के श्री रघुवीर कृपा गुड़ उद्योग का जैविक गुड़, अर्चना प्राकृतिक कृषि फॉर्म खजूरी पनागर के उत्पाद जैविक दाल, चावल, मोटे अनाज व बर्मी कंपोस्ट आकर्षण का केंद्र रहे। गोदावरी जैविक कृषि फॉर्म कालगोड़ी बरेला के चावल, दाल , बेसन, घी जैसे उत्पादों को भी उपभोक्ताओं द्वारा सराहा गया। ताजी एवं पौष्टिक पत्तेदार सब्जियां भी उपलब्ध रहीं।

जैविक हाट का संयुक्त संचालक के एस नेताम एवं उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने अवलोकन किया। जैविक हाट के संचालन में अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमति मनीषा पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जे एस राठौर, एम एल जाटव, कृषि विस्तार अधिकारी वृषभान अहिरवार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जैविक हाट में जैविक उत्पाद लाने वाले कृषकों को परिचय पत्र प्रदाय किए गए। कृषकों को बताया गया कि जैविक हाट में अपना परिचय पत्र अवश्य लाएं।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View