शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में ‘संकल्प से समाधान अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है।
कटनी
चार चरणों में चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले के समस्त अधिकारियों और दल प्रभारियों को गूगल मीट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार समस्त विभाग प्रमुखों, अनुविभागीय अधिकारियों, जनपद पंचायत सीईओ और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को शनिवार 24 जनवरी दोपहर 12 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसी प्रकार बुधवार 28 को जनवरी जनपद पंचायत कटनी और बहोरीबंद के समस्त क्लस्टर लेबल अधिकारियों एवं दल प्रभारियों को दोपहर 12 बजे से, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ और ढीमरखेड़ा के समस्त क्लस्टर लेबल अधिकारियों एवं दल प्रभारियों को दोपहर 2 बजे से और जनपद पंचायत रीठी और बड़वारा के क्लस्टर लेबल अधिकारियों एवं दल प्रभारियों को शाम 4 बजे से प्रशिक्षण दिया जायेगा।
वहीं नगर निगम कटनी सहित नगर परिषद कैमोर, विजयराघवगढ़ और बरही के समस्त क्लस्टर लेबल अधिकारियों एवं दल प्रभारियों को गुरूवार 29 जनवरी दोपहर 12 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित तिथि एवं समयानुसार गूगल मीट के माध्यम से जुड़कर अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिये हैं।




