मझौली नगर परिषद के गहमागहमी भरे चुनाव में ,आखिर सभी अटकलों पर लगा विराम…
मझौली नगरपरिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित शिप्रा/राजेन्द्र चौरसिया हुए निर्विरोध नव निर्वाचित भाजपा पदाधिकारियों ने विजय उम्मीदवार का किया गर्मजोशी से किया स्वागत…
गौरतलब है कि जबलपुर जिले में जनपद सहित ,नगरपालिका के अधिकांश चुनावों में भाजपा का परचम लहराने में, भाजपा संगठन ने कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है। जिसका सटीक परिणाम सभी के सामने है। नगर परिषद मझौली में सामान्य महिला अध्यक्ष निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित किया गया था।
नगर परिषद मझौली में पूर्ण बहुमत भाजपा को प्राप्त हुआ।
भाजपा के 9 पार्षद कांग्रेस के 4 और 2 निर्दलीय थे।
भारतीय जनता पार्टी के पास 2 सामान्य 2 अन्य पिछड़ा वर्ग 1 अनुसूचित जनजाति 1 अनुसूचित जाति की महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी. जिसमें सर्वसम्मति से
शिप्रा/ राजेंद्र चौरसिया को नगर परिषद मझौली अध्यक्ष चुना गया एवं भारतीय जनता पार्टी के सुनील सोनकर को उपाध्यक्ष चुना गया।