विश्व पर्यावरण दिवस पर आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल के आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर जनसमुदाय को प्लास्टिक से बनी सामग्री के के इस्तेमाल से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा पॉलीथीन या प्लास्टिक के केरीबैग के स्थान पर कपडे से बने थैलों का उपयोग करने प्रेरित किया।
जबलपुर
इस मौके पर लोगों को अपने घरों के आसपास या खुले स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की समझाईश भी दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय के विवेकानंद सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई इस कार्यशाला में स्वास्थ्य कर्मियों को सिंगल यूज्ड प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं का उपयोग न करने तथा पौधारोपण की शपथ दिलाई गई।
कार्यशाला में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जया श्रीवास्तव एवं डॉ विनीता उप्पल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता डीआईओ, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ एस एस दाहिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ जलज खरे, जिला मलेरिया अधिकारी अजय कुरील भी मौजूद थे।