सुबह ठीक 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया गया।
जबलपुर
इस अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। पूरे परिसर में अनुशासन और संवेदना से भरा वातावरण रहा, जहाँ सभी ने एक साथ मौन रखकर सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के विचारों और बलिदान को स्मरण करते हुए अधिकारियों ने कहा कि शहीद दिवस हमें देश के प्रति कर्तव्य, ईमानदारी और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। यह आयोजन राष्ट्रपिता के आदर्शों को आत्मसात करने और शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प दोहराने का प्रतीक बना।




