संस्थाा प्रमुख द्वारा जिला कलेक्टर से लगाई गुहार
अरविन्द जैन
छतरपुर।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरु की है ताकि गरीब तपके के लोगों को अधिक से अधिक मदद मिल सके। लाड़ली बहना योजना के अलावा वृद्ध पेंशन योजना की राशि में इजाफा किया गया है वहीं दूसरी ओर छतरपुर जिला प्रशासन द्वारा शासन से राशि स्वीकृत होने के बाद भी वृद्धाश्रमों को एक वर्ष से अनुदान राशि नहीं दी गई है। जिसके कारण वृद्धाश्रम में रहने वाली महिलाएं एवं पुरुष अब वृद्धाश्रम बंद होने पर भुखमरी का शिकार हो सकते हैं। छतरपुर शहर में कलेक्ट्रेट से 200 मीटर दूरी पर दर्शना सेवा वृद्धाश्रम स्थित है इसमें 14 महिलाएं एवं 8 वृद्ध पुरुष मौजूद हैं। इस संस्था को एक वर्ष से ज्यादा होने को हो गया है परंतु अनुदान राशि स्वीकृत नहीं की गई है इसी प्रकार भगवती महिला वृद्धाश्रम घुवारा जिसमें 14 से 20 वृद्ध महिला पुरुष रहते हैं इस संस्था को भी एक वर्ष से अनुदान राशि नहीं दी गई है। संस्था के प्रमुख जिला कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनुदान की फाइल जिला सीईओ कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय घूम रही है और संस्था प्रमुख को निरीक्षण के नाम पर तारीख पर तारीख दी जा रही है।