19.4 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

पोषण माह में होंगी जिले भर में पोषण आधारित गतिविधियां.

जिले में सातवें राष्ट्रीय पोषण माह के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज सोमवार को महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, जनजातीय कल्याण, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों की संयुक्त बैठक आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई

जबलपुर

। बैठक में एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलाये जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान पोषण आधारित आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई ।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एम एल मेहरा ने बैठक में बताया कि पोषण माह के दौरान सभी संबधित विभागों के समन्वय से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोरियों और छह वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषण को सम्रग रूप से बेहतर बनाने की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी ।

इसके साथ ही पोषण माह में व्यक्तिगत और समुदाय स्तर पर व्यवहार परिवर्तन, किशोरियों एवं बच्चों महिलाओ के लिए एनीमिया शिविर, शारीरिक माप, नवजात बच्चों को छह माह बाद ऊपरी आहार, पोषण भी पढाई भी, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों का वजन लेना, दूध एवं दूध से बने उत्पाद के प्रचार एवं जागरूकता, वृद्वि निगरानी आदि गतिविधियों का आयोजन भी किया जायेगा । निबंध, प्रश्नोत्तर एवं ड्राइंग की प्रतियोगिताएं भी पोषण माह के दौरान होंगी । बैठक में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा भी मौजूद थे ।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View