कलेक्टर संदीप जीआर ने और सुलभ किया प्रशासन
सागर
जिले के नागरिकों और प्रशासन के बीच की दूरी कम करने के लिए सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने नई पहल की है। जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आधिकारिक संपर्क माध्यमों को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।
कलेक्टर संदीप जीआर ने हमेशा से ही स्पष्ट किया है कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को भी हमेशा मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
संपर्क के आधिकारिक तरीके
सागर के नागरिक निम्नलिखित माध्यमों से कलेक्टर कार्यालय तक अपनी बात पहुँचा सकते हैं:
आधिकारिक लैंडलाइन/CUG नंबर: जिला प्रशासन के आधिकारिक नंबर मोबाइल 6269110133,
07582-221900 (कार्यालय) पर संपर्क किया जा सकता है। नागरिक अपनी सुझाव , शिकायतें लिखित में dm-sagar@mp.gov.in पर भेज सकते हैं।




