मप्र शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए दैनिक समय में परिवर्तन के आदेश दिए गए है।
जबलपुर
आदेश में जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। आंगनवाड़ी केंद्रों में गतिविधियों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्रों की दैनिक समय सुबह 8 बजे आंगनवाड़ी केंद्र खोलना और बच्चों की साफ-सफाई का अवलोकन करना, 8:30 से 9 बजे तक सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन, 9 से 9:30 बजे तक पोषण आहार, 9:30 से 10 बजे तक बच्चों द्वारा स्वतंत्र खेल, 10 से 10:30 बजे तक छोटे समूह की गतिविधियों का आयोजन, 10:30 से 11बजे तक भाषा विकास गतिविधियों का आयोजन, 11 से 11:30 बजे तक रचनात्मक गातिविधियों का आयोजन, 11:30 से 12:00 बजे तक बाहरी खेल गतिविधि का आयोजन, दोपहर 12 से 1 बजे तक भोजन और बच्चों को अभिभावकों तक पहुँचना और 1 से 2:30 बजे तक प्रतिदिन मील और पोषण परामर्श व 2:30 से 3:00 बजे तक रिकॉर्ड संधारण किया जायेगा। यह समय आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करती है।