कलेक्टर श्री तिवारी ने जारी किया संशोधित आदेश
कटनी
– विभागीय कार्यव्यवस्थाओं में संलग्न तथा चिकित्सा अवकाश पर गये विधानसभा क्षेत्र-93 मुड़वारा के अंतर्गत पूर्व में नियुक्त बीएलओ सुपरवाईजर के स्थान पर नगर निगम के अन्य अधिकारियों को बीएलओ सुपरवाईजर नियुक्त किये जाने के निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के प्रस्ताव पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुये उनके स्थान पर नवीन बीएलओ सुपरवाईजर नियुक्त किये हैं।
कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, मतदान केन्द्र क्रमांक 71 से 80 के लिये पूर्व में नियुक्त नगर निगम के सहायक यंत्री श्री सुधीर मिश्रा के स्थान पर प्रभारी सहायक यंत्री श्री अनिल जायसवाल को नवीन बीएलओ सुपरवाईजर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मतदान केन्द्र 81 से 90 के लिए कार्यपालन यंत्री श्री असित खरे के स्थान पर अतिक्रमण प्रभारी श्री मानेन्द्र सिंह को नवीन बीएलओ सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। वहीं मतदान केन्द्र 101 में 110 तक हेतु उपयंत्री श्री अश्वनी पांडेय के स्थान पर सहायक राजस्व अधिकारी श्री सागर नायक को नवीन बीएलओ सुपरवाईजर नियुक्त किया गया है।




