लाल रिबन अभियान के तहत नवांकुर संस्था द्वारा विद्यार्थियों को दिया सुरक्षा व संवाद का संदेश
मझौली/जबलपुर।
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री घनश्याम रायपुरिया तथा ब्लॉक समन्वयक श्रीमती तृप्ति मिश्रा के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था — सीता सरन जी महाराज समाज कल्याण समिति, पोला* द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
विशेषज्ञों द्वारा एचआईवी/एड्स संक्रमण के कारण, रोकथाम, सुरक्षित व्यवहार, उपचार व सरकारी सहायता सेवाओं संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल भाषा में प्रदान की गईं ताकि युवा वर्ग भ्रम और मिथकों से बाहर आ सके।
विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
लाल रिबन अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों ने रैली निकालकर नारे लगाए —
एड्स मुक्ति – सुरक्षित जीवन”जानकारी ही बचाव है”“भेदभाव छोड़ें – साथ निभाएँ”।
रैली के माध्यम से समाज में फैली गलत धारणाओं व भेदभाव को खत्म करने की अपील भी की गई।
स्वस्थ समाज निर्माण का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एड्स पीड़ितों के प्रति संवेदना रखने, भेदभाव समाप्त करने और स्वस्थ समाज निर्माण में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।
आयोजन की संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह की पहल आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी, जिससे युवाओं में सही जानकारी और सकारात्मक सोच का विस्तार हो सके




