राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला जबलपुर के तत्वावधान में एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मझौली
यह कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री घनश्याम रायपुरिया जी एवं ब्लॉक समन्वयक नूपुर खरे मैडम जी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था “सीता शरण जी महाराज समाज कल्याण समिति, पोला” द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी कार्यालय में किया गया, जहाँ महात्मा गांधी जी के चित्र पर तिलक लगाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने गांधी जी के विचारों, सिद्धांतों तथा उनके द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मीना पटेल, आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती माया खरे, सुश्री प्रिया राजपूत, विद्यालय प्रभारी साहू सर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ यह आयोजन गांधी जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरक संदेश बनकर उभरा।




