नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन
जबलपुर
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् जिला जबलपुर द्वारा जिला पंचायत सभागार में जिले में कार्यरत समस्त नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय त्रिमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन संभाग समन्वयक श्री रवि बर्मन के मुख्यआतिथ्य में किया गया बैठक में संभाग समन्वयक श्री रवि बर्मन द्वारा सभी नवांकुर संस्थाओं से विषय विशेषज्ञता के आधार पर चिन्हित सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने,आदर्श ग्राम निर्माण करने एवं आम जनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की जानकारी दी गई,जिला समन्वयक श्री घनश्याम रायपुरिया द्वारा संस्थाओ के कार्यालय संचालन,दस्तावेजीकरण,आदर्श ग्रामों में गतिविधियों के आयोजन,सेक्टर बैठक,प्रस्फुटन बैठक,नर्सरी निर्माण,जन सूचना केन्द्र,संस्कार केन्द्र संचालन,लेखा संधारण,परिषद के एमआईएस एवं आदि विषयों पर विस्तार से परिचर्चा की गई एवं समस्त संस्थाओं द्वारा सेक्टर में किए जा रहे कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया,लेखापाल श्री संजीव तिवारी द्वारा लेखा संधारण के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया, कार्यक्रम का संचालन विकासखण्ड समन्वयक श्री विवेक मिश्रा द्वारा व आभार प्रदर्शन विकासखंड समन्वयक श्री भारत महरोलिया द्वारा किया गया बैठक में विकासखण्ड समन्वयक श्रीमति नूपुर खरे श्रीमति सोनिया सिंह,श्री विनायक बडनेरकर एवं जिले के समस्त नवांकुर संस्थाओं के प्रतिभागियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न की गई है




