नालसा के निर्देशानुसार शनिवार 10 मई 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना हैं।
कटनी
इस नेशनल लोक अदालत में नालसा के निर्देशानुसार लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को निराकरण हेतु रखा जाना हैं। इसके लिए नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या मे निराकरण हेतु निम्नानुसार कार्यवाही करने संबंधित विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया गया है।
10 मई 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण किये जाने एवं लोक अदालत का प्रचार-प्रसार, आवश्यक व्यवस्था तैयारी हेतु सर्व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित करने के लिए कहा गया है।