भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय कार्य कारिणी की विशेष बैठक एवं अन्तर्प्रांतीय सम्मेलन आगामी 9 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को सुबह 11 बजे से बर्फानी आश्रम अमरकंटक में आयोजित किया गया है
सतना
उक्त जानकारी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मध्य प्रदेश मुख्य महासचिव राजकुमार बजाज ने देते हुए बताया कि इस अन्तर प्रान्तीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश इकाई के साथ ही छत्तीसगढ़ इकाई एवं उत्तर प्रदेश तथा बिहार इकाई के भी पदाधिकारी व सदस्यगण भाग लेंगे । इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्य कारिणी की विशेष बैठक भी आहूत की गई है
श्री बजाज ने बताया कि मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा एवं छत्तीसगढ़ इकाई के प्रान्तीय अध्यक्ष को संयुक्त रुप से सह व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है । केन्द्रीय कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सम्मेलन में राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ,राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुनेश्वर मिश्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक प्रसाद कुणाल,अनन्त राम पाण्डेय राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया , सुधीर सिंह राठौर सहित सुखदेव द्विवेदी, उमेश दुबे, चुन्नू कुशवाहा शिव शंकर पाण्डेय आदि कई राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन में सम्मिलित होने वाले मध्य प्रदेश इकाई के पदाधिकारी व सदस्य साथीगण मध्य प्रदेश इकाई के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप त्रिपाठी के व्हाट्सएप नंबर 9630 1630 71 में अपने पहुंचने की जानकारी प्रेषित करें जिससे अमरकंटक में ठहरने व भोजन की समुचित व्यवस्था सभी लोगों के लिए बनाई जा सके। छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष महेश प्रसाद व महासचिव सत्येंद्र सोनी से छत्तीसगढ़ राज्य के पत्रकार साथी सम्पर्क कर सकते हैं मध्य प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय तिवारी, कोषाध्यक्ष विजय नागवानी एवं संभागीय अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला, संभागीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सत्यवानी, जिलाध्यक्ष राकेश गर्ग ने सभी पदाधिकारियों व सदस्य साथियों से अमरकंटक पहुंच कर सम्मेलन में सम्मिलित होने की पुरजोर अपील की है।