22.8 C
Jabalpur
Thursday, March 19, 2026

नारी तू नारायणी अभियान: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य और पोषण के लिए विशेष पहल

जिले में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ‘नारी तू नारायणी’ अभियान चलाया जा रहा है।

जबलपुर

यह अभियान जिले के समस्‍त आंगनवाड़ी केन्‍द्रों में 30 दिसम्‍बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत जिले की समस्त गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य और पोषण स्थिति के आकलन के लिए संपर्क एवं परामर्श सत्र का आयोजन किया जायेगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बाल विकास सेवा के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं के आकलन के लिए एक दिन का घनिष्ठ संपर्क और काउंसलिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में 11 हजार 359 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी ली जाएगी और उन्हें आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

इस अभियान के माध्यम से खतरे की सीमा में रहने वाली गर्भवती माताओं की पहचान, प्रदाय की जाने वाली सेवाओं का भौतिक सत्यापन, शासकीय योजनाओं से वंचित महिलाओं की पहचान, गर्भवती माताओं में खून की कमी की स्थिति का आकलन और सुरक्षित प्रसव के लिए संस्था की पहचान और प्रारंभिक तैयारी की जाएगी।

इस अभियान के अपेक्षित परिणामों में शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं तक पहुंच, सेवाओं की ग्राह्यता का आकलन, सुधार के लिए आवश्यक कार्ययोजना का कार्य करना और सुरक्षित प्रसव की अवधारणा को भलीभांति करना शामिल है। इस अभियान के माध्यम से जिले की गर्भवती माताओं को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View