20.3 C
Jabalpur
Wednesday, February 25, 2026

म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा महर्षि अरविंद जी के जीवन दर्शन हेतु व्याख्यान माला का आयोजन किया गया

महान योगी, दार्शनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महर्षि श्री अरविंद घोष जी के 150 वें जन्म वर्ष (सार्धशती) के उपलक्ष्य में मेकलसुता महाविद्यालय डिंडौरी महर्षि श्री अरविंद जी का जीवन, अध्यात्म व राष्ट्रीयता” विषय पर व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डिंडोरी

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राजपूत , कार्यक्रम के मुख्यवक्ता मेकलसुता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बिहारी लाल द्विवेदी, श्री रामशरणपुरी महाराज रहे। उक्त कार्यक्रम जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक श्री रवि प्रसाद बर्मन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अतिथियों द्वारा महर्षि अरविंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों के स्वागत बाद जिला समन्वयक श्री भुवन सिंह गेहलोत ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात श्री रामशरणपुरी महाराज, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेंद्र राजपूत और संभागीय समन्वयक श्री रवि प्रसाद बर्मन और प्राचार्य डॉ. बिहारी लाल द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रस्फुटन समिति सदस्य ,नवांकुर संस्था प्रतिनिधि , बी एस डब्ल्यू डब्ल्यू/ एम एस डब्ल्यू छात्र उपस्थित एवं समस्त विकासखंड के विकासखंड समन्वयक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आधार शक्ति समाज सेवा से श्री रचित शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View