दूध एंव दुग्ध उत्पादों के पनीर एंव खोया सहित में मिलावट, मिसब्रांडिग तथा अनाधिकृत निर्माण संबंधी गतिविधियों की रोकथाम के लिए भारत सरकार द्वारा एक विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किये जा रहे
भोपाल
के आमजन को शुद्ध एंव गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की सुगम उपलब्धता के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग, जिला भोपाल द्वारा नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से दूध एंव दुग्ध उत्पादों के नमूने लिये गये।
मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि डीडी इंटरप्राइजेज से पनीर एवं घी, संजीव डेयरी नूर महल रोड से वेजिटेबल फेट, बटर, मिश्रित दूध, द गोल्डन रिट्रीट, अयोध्या बाईपास से सिंथेटिक फूड कलर एवं धनिया पाउडर, दिल्ली चाट भंडार, जलेबी से बेढ़ाई सब्जी, अन्नपूर्णा मिष्ठान भंडार न्यू मार्केट से मिठाई मलाई बर्फी, मिठाई तिल्ली के लड्डू, मिठाई मूंगफली के लड्डू, एस.बी.आई स्टॉफ कैंटीन से दही एवं घी, श्री कृष्णा मिष्ठान भंडार पीर गेट से मावा एवं दही, पाम कैफे एण्ड रेस्टोरेंट बैरागढ़ से गेहूं का आटा, बी.यु. हॉस्पिटालिटी होशंगाबाद रोड से चावल, ओम साईं राम मसाला एवं किराना स्टोर करोंद से पोहा, महाकाल किराना रातीबड़ से रवा, स्वास्तिक दलिया, स्वास्तिक बेसन, नीलम रेस्टोरेंट टीटी नगर से ऋषभ के नमकीन, जितेंद्र किराना एवं जनरल स्टोर से गोल्डन क्रोप अजवायन, पतंजलि गाय का घी,यंत्र ट्रेडर्स करोंद से मूंग दाल छिलका, मूंग दाल मोगर, आस्था नमकीन मक्का मिक्सचर, ओम स्टोर साकेत नगर से गोवर्धन प्योर गाय का घी, अनुषा प्रॉडक्ट हरिगंगा नगर से गेहूं, गेहूं का आटा, रीमिक्स लाउंज दानिश कुंज से गेहूं का आटा एवं पनीर, होटल सूरज पैलेस नारियलखेड़ा से दही एवं बेसन आदि नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ईदगाह हिल्स, भोपाल भेजा गया है। जहाँ दूध एंव दूग्ध पदार्थों में स्टार्च, आयोडीन टेस्ट, माइक्रोबियल जांच, फैट और मॉइस्चर कंटेंट की जांच तथा उनकी मात्रा का आंकलन किया जाएगा।




