नवीन शैक्षिक सत्र तैयारी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी द्वारा प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की बैठक पंडित लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक मॉडल स्कूल में आयोजित की गई।
जबलपुर
बैठक में प्रमुख रूप से संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री प्राचीश जैन, जिला परियोजना समन्वयक श्री योगेश शर्मा, बीआरसी, बीएसी, जनशिक्षक व शिक्षक उपस्थित रहे।
बैठक में शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि 1 अप्रैल को शालाओं में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया जाए। इस इसके लिये शिक्षक छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। कक्षा में नामांकन बढ़ाने, शाला त्यागी अप्रवेशी बच्चों शाला में प्रवेश दिलाने को के लिये छात्रों- अभिभावकों से संपर्क करें। अच्छी उपस्थिति वाले छात्रों-पालकों को सम्मानित करें। सभी शिक्षक प्रयास करें कि विद्यालय में पिछले वर्ष से नामांकन बढ़े। डीईओ ने कहा कि प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सम्मान पूर्वक स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए।
डीईओ ने कहा कि सभी शिक्षक पाठ्यक्रम अनुसार योजनाबद्ध डेली डायरी अनिवार्य रूप से बनावे, अध्यापन के दौरान डेली डायरी शिक्षक के पास हो। साथ ही कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का पोर्टफोलियो रिकार्ड सभी शिक्षकों के पास हो, इसमें बच्चेवार अकादमिक जानकारी,स्तर, ग्रेड, पिछली कक्षा का अध्यापन स्तर के साथ छात्रों की समग्र आईडी, आधार कार्ड, अपारआईडी, छात्रवृत्ति, मैपिंग, अभिभावकों से संपर्क संबंधित अन्य जानकारियां भी हो।
उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यालय में समय सारणी अनिवार्य रूप से बनी हो, निरीक्षण के दौरान समय सारणी अनुसार शिक्षक पढ़ाते हुए मिलें। आगामी दिवसों में निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालयों में विशेष फोकस किया जाएगा। अप्रैल माह के निर्धारित पाठ्यक्रम गतिविधि अनुसार अध्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए।
उन्होंने शैक्षणिक केलैंडर के बारे में बताया कि 1 अप्रैल को प्रवेश उत्सव पूरे उत्साह से मनाया जाए, 2 अप्रैल को भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाए व उनके जीवन के प्रेरक स्मरण छात्रों को सुनाया जाए, उनके द्वारा छात्रों को उपहार भी दिया जा सकता हैं, 3 अप्रैल को सांस्कृतिक, खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाए, 4 अप्रैल को हार के आगे जीत प्रेरक प्रसंग के साथ शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित कर पढाई में कमजोर जिन छात्रों की कक्षा उन्नति नहीं हो पाई है उन्हें आगे बढ़ने पढ़ाई हेतु प्रेरित किया जाए। बैठक में एपीसी मोनिका लकड़ा, राजेश तिवारी, प्रोग्रामर पारुल राय,बीआरसी डीसी अहिरवार बीएसी अजय रजक उपस्थित थे।




