पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन सहित एजेंडा के अनुसार अन्य विषयों पर हुई चर्चा
कटनी (22 जनवरी)-
बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में संचार संकर्म समिति की बैठक सभापति श्री अजय कुमार गोटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के सदस्य सर्व श्री प्रेमलाल केवट सुश्री माला मौसी, मनोनीत सदस्य रंगलाल पटेल एवं समिति के सचिव ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री गौरीशंकर खटीक की मौजूदगीमें हुई। बैठक में अधिकारियों द्वारा पूर्व के पालन प्रतिवेदन पर बिंदुवार विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा वर्ष 2023 24 में जनपद पंचायतों मैं कराए का निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई। वर्ष 2022-23 से 2024 25 तक विभिन्न विभागों में ठेकेदारो द्वारा कराए गए निर्माण कार्य के संबंध में भी चर्चा हुई। वर्ष 2022 23 से 2024 25 तक स्वीकृत नल जल योजना के तहत प्राप्त राशि, व्यय राशि, प्रगतिरत और पूर्ण कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी गई। जिले में संचालित नवीन, प्रगतिरत एवं पुरानी नहरों और टूटी फूटी टूटी फूटी मरम्मत योग्य नहरो और कार्यों की जानकारी पर विस्तार से समीक्षा हुई। इसके उपरांत महिला एवं बाल विकास विभाग,आदिम जाति कल्याण विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, एन.एच.30 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों और प्रगति के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री के साथ अन्य विभागों से अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।