कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने आज कलेक्ट्रेट में 15 नवम्बर को प्रस्तावित जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
जबलपुर
बैठक में वर्चुअली रूप से लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जुड़े थे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसमें कार्यक्रम स्थल, अतिथियों के आने का समय, टेंट, मंचीय व्यवस्था, प्रदर्शनीय, बैठक स्थल, बस व्यवस्था, पार्किंग स्थल आदि के बारे में विस्तार से बताया।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में लोगों को लाने के लिए आवंटित बसों की जानकारी संबंधित विधानसभा के विधायक को हो जाये, इसके साथ ही कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिये। बैठक में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री नीरज सिंह, डॉ. अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के अलावा इस दौरान निर्वाचक नामावली में विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में भी आवश्यक चर्चा की गई।




