कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आज मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति के जबलपुर भ्रमण के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
जबलपुर
जिसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड, संयुक्त आयुक्त श्री अरविंद यादव सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि प्राक्कलन समिति के जबलपुर प्रवास के दौरान संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने विकास कार्यों को दिखायें और उस संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य रूप से कहा कि नर्मदा घाटी, लोक निर्माण विभाग, स्मार्ट सिटी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल निगम, जल संसाधन विभाग अपने-अपने विकास कार्यों को दिखायें। इसके साथ अन्य विभाग भी अपने अच्छे कार्यों को दिखा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समिति प्रवास के दौरान उनकी बैठकें तथा रूकने के साथ सत्कार व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्राक्कलन समिति 12 मई को जबलपुर पहुंचेगी। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के कार्यों का प्रजेन्टेशन दिया। कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि प्रजेन्टेशन को और प्रभावी बनायें।