सतना खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की डिजिटल मशाल यात्रा कटनी से सतना पहुंची। यहां दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर में मशाल यात्रा का समारोहपूर्वक स्वागत किया गया
सतना
इस अवसर पर सांसद सतना गणेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके जैन, आरआई सत्य प्रकाश मिश्रा, खेल प्रशिक्षक एसपी तिवारी सहित शहर के युवा खिलाड़ियों एवं छात्र-छात्राओं ने मशाल यात्रा का भव्य स्वागत किया।
‘हिंदुस्तान का दिल धड़का दो’ के सूत्र वाक्य को लेकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स की डिजिटल मशाल की दो यात्राएं मध्यप्रदेश में संचालित की जा रही हैं। दोनों मशाल यात्राओं का शुभारंभ 14 जनवरी 2023 को क्रमशः भोपाल और सीहोर से किया गया है। भोपाल प्रारंभ हुई डिजिटल मशाल यात्रा सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी होते हुए आज सतना पहुंची। श्री भगवान सिंह के नेतृत्व सतना पहुंची मशाल यात्रा का स्वागत सांसद गणेश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुसार खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत प्रदेश में 27 खेलों का आयोजन हो रहा है। जिसमें 6 हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सतना पहुंची यह मशाल जागरूकता यात्रा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में खेले जाने वाले 27 प्रकार के खेलों में जिले के खिलाड़ियों को आमंत्रण देने पहुंची है। उन्होंने जिले के खिलाड़ी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के युवाओं में अद्भुत प्रतिभा और क्षमता है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करने का खिलाड़ियों के लिए अच्छा अवसर है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 30 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होंगे।
Write more, thats all I have to say. Literally, it seems as though you relied on the video to make your point. You obviously know what youre talking about, why waste your intelligence on just posting videos to your site when you could be giving us something informative to read?
Exceptional post however I was wondering if you could write a litte more on this topic? I’d be very grateful if you could elaborate a little bit more. Many thanks!