25.8 C
Jabalpur
Thursday, February 26, 2026

 विद्यालय भवन आधुनिक सर्वसुविधायुक्त बनाएं, विद्यार्थियों के भी सुझाव लें-कलेक्टर

कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया सांदीपनि विद्यालय रहली का निरीक्षण

सागर

कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने सांदीपनि विद्यालय रहली का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों शिक्षकों को निर्देश दिए कि सांदीपनि विद्यालय का भवन आधुनिक एवं सर्व सुविधायुक्त बनाएं। विद्यार्थियों के सुझाव भी आमंत्रित करें और यथोचित उन्हें शामिल करें, उन्होंने कहा कि विद्यालय का भवन एवं शौचालय दिव्यांग फ्रेंडली होना चाहिए। विद्यालय की छत पर रेलिंग्स बनवाएं ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बालक एवं बालिकाओं के अलग-अलग शौचालय बनाए जाएं। दोनों शौचायलयों के बीच पर्याप्त स्थान रखा जाए, आवश्यकता हो तो बीच में बड़ा हॉल या एक कक्ष बनाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के क्लासरूम में प्रकाश, पीने के पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय के भवन को जल्द से जल्द फाईनल करके हैण्डओवर करना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने बच्चों से किया संवाद, पूछा क्या बनोगे ?

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सांदीपनि विद्यालय रहली की कक्षाओं में पहुंचकर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनके सवालों के जवाब दिए। बच्चों ने पढ़ाई, करियर, खेलकूद और देश की प्रगति जैसे विभिन्न विषयों पर उत्साह से सवाल पूछे। कलेक्टर ने सवालों का जवाब देते हुए छात्र-छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संवाद के दौरान बच्चों से पूंछा कि आंगे क्या बनोंगे जबाव आया डॉक्टर, इंजीनियर, आईपीएस, आईएएस कुछ बच्चों ने र्स्टाटअप करने एवं स्पोर्ट में भी जाने की बात कही। उन्होंने बच्चों को स्कूली परीक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक टिप्स दिए। उन्होंने बच्चों को अंग्रेजी सीखने के लिए मोटीवेट किया एवं बताया कि पढाई के लिए हिन्दी के साथ साथ अंग्रेजी भी किस प्रकार महत्वपूर्ण है।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन भी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं नीट, यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी हेतु विद्यालय में अलग से एक एक घण्टा की क्लास लगाई जाए। उन्होंने कहा कि कक्षाओं में लगे प्रोजेक्टर एवं स्मार्ट बोर्ड पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री के विडियो दिखाएं जिससे की उन्हें तकनीकि एवं विज्ञान विषयों को समझने में आसानी होगी।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों से विद्यालय में चल रहे अध्यापन कार्य की जानकारी ली एवं निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचें और ई अटेण्डेंस लगाएं। उन्होंने कहा कि स्कूल पूरे समय तक खुला रहे, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों को आसपास उगने वाले जहरीले एवं हानिकारक पौधों के बारे में जागरूक किया जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, एसडीएम रहली, जिला शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View