24.6 C
Jabalpur
Sunday, March 15, 2026

जिले में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं: कलेक्टर श्री यादव

इस वर्ष अभियान की थीम “स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग”

कटनी

– जिलें में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता और स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में जन-जन को शामिल करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित करने का निर्णय लिया है। हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक निरंतर चलेगा।

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने कहा है कि इस वर्ष की थीम “स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग” निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के बेहतर स्वच्छता के संकल्प को इससे बल मिलेगा। अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने से राष्ट्रभक्ति का भाव सशक्त होता है। सभी नागरिकों के प्रयासों से कटनी जिला इस अभियान को सफलता पूर्वक संचालित करने में अग्रणी रहेगा। कलेक्टर श्री यादव ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांव और प्रत्येक वार्ड में राष्ट्र भक्ति के वातावरण के निर्माण और तिरंगे पर केन्द्रित गतिविधियों में व्यापक सहभागिता निभाएं।

भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के साथ घर और कार्यालय के साथ वाहनों पर तिरंगा लगाने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गए हैं। अभियान में 13 से 15 अगस्त के मध्य राष्ट्र ध्वज फहराने की सेल्फी भारत सरकार द्वारा निर्धारित वेबसाइट harghartiranga.com पर अपलोड करने की व्यवस्था की गई है।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View