नगर का वार्ड क्रमांक 8 स्थित शनि मंदिर परिसर, जहाँ भगवान जगन्नाथ स्वामी भव्य रूप में विराजमान हुए
मझौली जबलपुर
इस पावन अवसर पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
सुबह से ही मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा। भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की मनोहारी झांकी ने भक्तों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए और परिवार, क्षेत्र व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
स्थानीय नागरिकों एवं मंदिर समिति के सहयोग से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। वार्ड नंबर 8 का शनि मंदिर इस अवसर पर श्रद्धा और सामाजिक एकता का जीवंत केंद्र बनकर उभरा, जहाँ हर वर्ग के लोगों ने भक्ति में सहभागी होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।




