पाटन विधानसभा के मझौली धनाडी के मा रेवा वेयरहाउस में धान खरीदी केंद्र में लूट मची है
मझौली शिवम साहू की रिपोर्ट
जिला प्रशाशन आँख मुद कर तमासा देख रहा है। नाम न छापने की शर्त पर किसानों ने बताया है कि मा रेवा वेयरहाउस बेगमगंज प्रा,के,लिए, जिला जबलपुर( म,प्र) समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्र 40 कि, भर्ती F,A,Q, के मानकों पर ली जानी है। समिति का कोर्ड है। 59033112 में किसानों से 41:200 से 41:700/800/तक तौल कर धान ली जा रही है किसानों का आरोप है कि
धान खरीदी केंद्र संचालकों की मनमानी के चलते किसानों कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं है यहां तक कि धर्म कांटा बंद कर छोटे कांटों से तुलाई करवाई जा रही है। किसानों ने संचालकों के ऊपर सीधा आरोप लगाते हुए बताया है की किसान जब धान बेचने के लिए केंद्र जाता है तो संचालित करने वाले प्रबंधक अनाप सनाप आरोप लगा प्रति ट्राली 2 से 5 हजार रुपए तक वसूल रहे है मजबूरी में किसानों को पैसा देकर धान तुलाई करवानी पड़ती है आखिर पैसा देने के बाद धान अच्छी हो जाती है। सूख भी जाती है साथ ही तुलाई में भी किसानों से करीब 2 किलो से 3कि धान जादा ली जाती है गीली धान के नाम पर।
मझौली में समस्त धान खरीदी केंद्र का आवंटन सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियों के चौखट से होता है व मोटी रकम का बन्दरवाट जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशाशनिक अधिकारियों तक होता है जिसके कारण खुले आम लूट का परमिट संचालकों को मिला हुआ है।
एक तरफ भाजपा सरकार किसान हितैसी होने का गुणगान करती है वही दूसरी तरफ उनके ही जनप्रतिनिधि खुले आम किसानों के साथ लूट करने का लाइसेंस वाटते है।
किसान पूछना चाहते हैं
पाटन विधायक व सांसद से क्या आपको जनता ने इसी लिए चुना है की अन्नदाता के साथ अन्याय होता रहे बड़ी मुश्किल से किसान फसल की पैदावार करता है और जब फसल को बेचने जाए तो आप के बैठे गुर्गे उनके साथ खुलेआम लूट कर सके।
पाटन विधानसभा के मझौली के खबरा धनाडी में, मां रेवा बेयर हाऊस निधी वेयरहाऊस मोहनिया, समस्त धान खरीदी केंद्रों में सही तौल व बिना पैसा लिए खरीदी नही हो रही।
जिसकी जानकारी आला अधिकारियों कर्मचारियों को भी है बावजूद इसके जबाबदार कुम्भकर्णी नीद में सो रहा है। अब देखना यह होगा कि
क्या जिला प्रशासन के द्वारा अब कोई कार्यवाही होगी ।