भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान में जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग कटनी में पदस्थ कार्यपालन यंत्री वी.ए. सिद्दीकी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है।
कटनी/जबलपुर।
इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी कार्यपालन यंत्री ने शिकायतकर्ता से काम के एवज 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सौदे के तहत पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लेते समय ही लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर उसे दबोच लिया।
जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। लोकायुक्त टीम ने मौके पर ही दस्तावेजी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।
लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार करने वालों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है।




