भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त संगठन ने आज एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
पाटन जबलपुर
जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने डिप्टी रेंजर ढेलन सिंह यादव को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 25 सितंबर 2025 को पाटन क्षेत्र में की गई।
जानकारी के मुताबिक, पाटन के कटरा मोहल्ला निवासी शकील (उम्र 38 वर्ष) ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि डिप्टी रेंजर उनसे वन क्षेत्र में लकड़ी का कार्य और परिवहन करने के बदले हर महीने ₹5000 की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
शिकायत के सत्यापन के बाद, पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर टीम ने जाल बिछाया और आज आरोपी को उसके सरकारी आवास पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ** धर दबोचा।
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(B), 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक राहुल गजभिये ने किया। उनके साथ निरीक्षक रेखा प्रजापति निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित जबलपुर लोकायुक्त की टीम मौजूद रही।
एक्शन मोड में लोकायुक्त:
जबलपुर लोकायुक्त की यह कार्रवाई यह दर्शाती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अब जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। सरकारी पदों पर बैठे भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का यह सिलसिला अब और तेज होने की उम्मीद है।