मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से महिलाएं होंगी मजबूत और सशक्त बनेगी परिवार की आर्थिक स्थिति में बदलाव के साथ मजबूती प्रदान होगी__ पश्चिम मंडल अध्यक्ष मुकेश सेन
न्यूज़ मझोली, सवंददाता _राजकुमार सेन
आज ग्राम पंचायत नंदग्राम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाई जा रही।। लाडली बहना योजना के अंतर्गत पात्र बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान कर ₹1000 की पात्रता अवधि के साथ स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। वहीं नंद ग्राम की महिलाओं ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दूरदर्शी और बहनों के प्रति मजबूत सोच के साथ सभी बहनों को ₹1000 देने की स्वीकृति पत्र दिया गया, इससे सभी बहनों की तरफ़ से मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं, और आगामी इसी प्रकार की योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री जी से प्रतिबद्ध है।। हमारे ग्राम नंदग्राम में 300 से ज्यादा महिलाओं को स्वीकृति पत्र बांट दिए गए हैं बांटने का कार्य प्रगति पर है जैसे-जैसे महिलाएं पंचायत में आती जा रही है सभी महिलाओं को लाडली बहना के पत्र प्रदान किए जा रहे हैं _ सूरज कोल( सचिव) नंदग्राम। हमारे ग्राम और पश्चिम मंडल के ग्राम नंदग्राम में आज बृहद स्तर से एक कार्यक्रम रखा गया ।।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार और विधायक अजय विश्नोई के नेतृत्व में और उनके दिशा निर्देश पर नंदग्राम में लाडली बहना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नंदग्राम की सभी बहनों को लगभग 300से ज्यादा स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए और बांटने का कार्य जोरों से चल रहा है ।।हमने देखा कि महिलाओं में मुख्यमंत्री जी के प्रति खुशी व्यक्त करते हुए और उनकी सोच को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महिलाओं ने भाजपा सरकार के प्रति अपनी विचारधारा को स्पष्ट करते हुए आगामी योजनाओं के लिए सहयोग की बात की ।।लाडली बहना योजना एक बहुत ही सशक्त और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें अपना परिवार का भरण पोषण और मजबूती प्रदान करने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान हो ,इसके लिए उन्हें ₹1000 की राशि प्रदान की जाएगी।। इसी के साथ पश्चिम मंडल और लगभग सभी ग्राम पंचायतों में स्वीकृति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं और बड़े स्तर पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं सरकार की योजनाओं को गांव गांव जाकर महिलाओं को लाभ प्राप्त हो सके इसके लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है और योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है_ पश्चिम मंडल अध्यक्ष मुकेश सेन मझौली।। हमारी ग्राम पंचायत रानीताल में मुख्यमंत्री जी की लाडली बहना योजना के लिए कार्यक्रम रखा गया जिसमें सभी बहनों को ₹1000 की राशि की स्वीकृति पत्र प्रदान किए जा रहे हे।। सरपंच राजव्यास सरपंच रानीताल।।