अयोध्या में श्रीराम लला जी की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर आज करणी सेना परिवार के सहयोगियों एवं सर्व समाज के युवा साथियों द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया।
कटंगी
रैली चौदह मील से प्रारंभ होकर बोरिया, भिलोदा, मुर्रई, कुशली, लुहारी, पौड़ी होते हुए कटंगी नगर में प्रवेश कर भगवा श्री भोलेनाथ जी के मंदिर, वाड़ा पहुंची।
नगर प्रवेश पर भगवा ध्वजों और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में भगवान श्रीरामचंद्र जी की विशाल आरती संपन्न हुई, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में युवाओं की भारी संख्या में सहभागिता रही, जिससे आयोजन की भव्यता और उत्साह देखते ही बनता था।
आयोजकों ने इसे धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और युवाशक्ति के संकल्प का प्रतीक बताया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और श्रद्धा का सुंदर समन्वय देखने को मिला।




