जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने कंट्रोल रूम के सुचारू संचालन हेतु आठ सदस्यों की टीम गठित कर सौंपे दायित्व
कटनी (14 नवंबर)-
जन जातीय कार्य विभाग के अंतर्गत जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समापन के अवसर पर जबलपुर में शनिवार, 15 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम गौरव दिवस के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत कार्यालय में कंट्रोल रूम का गठन किया है। सुश्री कौर ने कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी श्री कमलेश सैनी जिला समन्वयक (एसबीएम) जिला पंचायत कटनी 8770081879 को नामांकित करते हुए आठ सदस्यों की टीम गठित की है। लोक सेवक सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन श्री कमलेश सैनी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में करेंगे। गठित टीम में सर्व श्री सर्वश्री धनराज चौधरी जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण जनपद पंचायत बहोरीबंद, पंकज नामदेव जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरजीसीए विजयराघवगढ़, कमल सिंह ठाकुर जिला समन्वयक आरजीएसए ढीमरखेड़ा, नरेश राठौर लेखपाल रीठी, सानिध्य खरे लेखपाल कटनी, रवि श्रीवास्तव लेखपाल बड़वारा एवं सुग्रीव मरावी डाटा एंट्री ऑपरेटर कटनी डिवीजन आबंटित जनपद पंचायतों से संबंधित कार्यों का संपादन करेंगे।




