कटंगी तहसील के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल, ककरहटा में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है।
कटंगी जबलपुर
ग्राम पंचायत ककरहटा सरपंच वेद प्रकाश गर्ग जब अचानक मीडिया टीम के साथ स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शाम 3:30 बजे से पहले ही स्कूल में ताला लग चुका था और पूरा स्टाफ गायब था।
सरपंच वेद प्रकाश गर्ग ने नाराजगी जाहिर करते हुए इस लापरवाही की लिखित शिकायत अधिकारियों को दी*।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल के प्रिंसिपल का रवैया अनुशासनहीन और कट्टरवादी है, जिसके कारण स्कूल की व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है।
सरपंच ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम मात्र 30% रहा, जिससे ग्रामीणों में पहले से ही असंतोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि बच्चे सही तरीके से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं और स्कूल स्टाफ अपनी मनमर्जी से काम कर रहा है।
अब सवाल यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाएगा।
ग्रामीणों ने मांग की है कि स्कूल प्रशासन पर सख्त कार्रवाई की जाए और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। स्थानीय लोगों की निगाहें अब अधिकारियों के अगले कदम पर टिकी हैं।
3:30 के पहले स्कूल में ताला लगा देख जब मीडिया ने कवरेज करना चाहा तो वहीं इस गांव के शिक्षक मुकेश रजक धमका कर बोलने लगे BEO से परमिशन लेकर आओ तब वीडियो बनाना जिसको लेकर वहीं खड़े सरपंच ने नाराजगी जताई है
क्या कहते हैं कि बीईओ
गौतम बर्वे का कहना है कि विभाग द्वारा जांच करवाकर संबंधितों पर कार्यवाही की जाएगी।




