सुमन एचपी गैस एजेंसी में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं।
मझौली
बढ़ती भीड़ और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी निशा सावनेर अचानक एजेंसी पहुंचीं और मौके पर गैस वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने एजेंसी परिसर में मौजूद उपभोक्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा गैस वितरण की प्रक्रिया का जायजा लिया। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
अधिकारी ने एजेंसी संचालक को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए और वितरण व्यवस्था को सुचारु रखा जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




