गिरफ्तार किये गये साथियो की रिहाई के संबंध में दिनांक 27.12.22 को 32000 हजार संविदा कर्मचारियो का जेल भरो आंदोलन
सतना
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन मध्यप्रदेश में कार्यरत 32000 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो अपनी न्यायोचित दो प्रमुख मांगो को लेकर विगत 07 दिसम्बर 2022 से चरण बद्व आंदोलन कर रहे थे। जिसकी सूचना शासन प्रषासन को पूर्व में ही दी जा चुकी थी।
महोदय जी जानकारी में स्पष्ट उल्लेख था कि 14 दिसम्बर 2022 तक मांगो का संज्ञान नही लिया जाता उस स्थिति में 15 दिसम्बर 2022 से 32000 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिष्चित कालीन आंन्दोलन पर चले जायेगे। अनिष्चित कालीन आन्दोलन के दौरान 10 वे दिन दिनांक 24.12.2022 को भोपाल जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जेपी अस्पताल में शान्ति पूर्ण एवं गांधीवादी तरीके से धरना प्रदर्षन कर रहे थे उसी समय माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय जी का जे.पी. अस्पातल में निरीक्षण करने पहुचे थे, विभाग के मुखिया होने के नाते संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो ने अपनी मांगो को लेकर उन्हे अवगत कराया और फूल मालाओ से उनका स्वागत किया।
एवं स्वास्थ्य मंत्री महोदय के जाने के उपरांत पुलिस प्रषासन द्वारा हमारे 10 साथियो को अन्याय पूर्ण एवं दमनकारी साजिस के तहत उन्हे रस्सी में बांधकर आदतन अपराधियो की तरह सडक रास्ते से जेल ले जाया गया, जिससे 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो में आक्रेाष है। और पूरे मध्यप्रदेष में आज दिनांक 25.12.2022 को काले दिवस के रूप में मौन रहकर धरना प्रदर्षन किया जा रहा है।
महोदय जी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ यह निवेदन करता है, कि हमारे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो को सह सम्मान रिहा किया जाये।
यही आपसे निवेदन स्वरूप अपेक्षा है अगर महोदय हमारे साथियो को तत्काल रिहा नही किया जाता तो 32000 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जेल भरो आन्दोलन करेगे, अगर रिहा नही किया जाता है तो 27.12.2022 को प्रदेष के 32000 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जेल भरो आन्दोलन करेगे।