जबलपुर जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कांपा–मुडारी में बिना अनुमति और बिना किसी नियंत्रण के तेज़ रफ़्तार से दौड़ रहे
इंद्राना मझौली
ISC PROJECTS (ISC/TPR/166) कंपनी के डम्परों ने एक बार फिर बड़ा हादसा कर दिया है।
मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे इंद्राना निवासी सुरेश बर्मन (उम्र 32) ISC PROJECTS के कथित डम्पर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।टक्कर इतनी भयावह थी कि सुरेश सड़क पर दूर तक घसीटता चला गया। ग्रामीणों ने उसे तत्काल मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसकी नाज़ुक हालत देखते हुए जबलपुर के सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।
पहले भी हादसे — प्रशासन सोया, डम्पर माफिया जागा
यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले हिनौता क्षेत्र में एक महिला की मौत इन्हीं बेकाबू डम्परों के कारण हो चुकी है। उस समय भी ग्रामीणों ने धरना–प्रदर्शन कर अवैध और तेज़ रफ्तार डम्परों पर रोक लगाने की मांग की थी।
लेकिन शिकायतों और जनदबाव के बाद भी प्रशासन ने न गति नियंत्रण किया, न ही ISC PROJECTS कंपनी के डम्परों पर प्रभावी कार्रवाई की। अब लापरवाही एक और जान पर भारी पड़ गई है
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा — “किसके संरक्षण में दौड़ रहे ISC PROJECTS के मौत के ट्रक?”
हादसे के बाद कांपा–मुडारी, इंद्राना और आसपास के गांवों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप हैISC PROJECTS कंपनी के ओवरलोड डम्पर दिन–रात बेकाबू रफ़्तार से दौड़ रहे हैं। कई वाहन बिना अनुमति, बिना परमिट और बिना सुरक्षा मानकों के धड़ल्ले से सड़कों पर दनदना रहे हैं।
पुलिस, खनिज विभाग और परिवहन विभाग की लापरवाही या मिलीभगत के कारण ऐसी घटनाएँ बढ़ रही हैं।
ग्रामीणों ने साफ सवाल उठाया—“क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है? ISC PROJECTS के डम्परों पर कार्रवाई कौन करेगा?” तुरंत कार्रवाई की मांग — एफआईआर और डम्पर जब्ती की मांग तेज
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि
दोषी डम्पर चालक डम्पर मालिक और ISC PROJECTS कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि— ISC PROJECTS के अवैध/ओवरलोड डम्परों को तुरंत बंद किया जाए कांपा–मुडारी मार्ग पर पुलिस पेट्रोलिंग और स्पीड कंट्रोल बढ़ाया जाए तथा हादसे की उच्चस्तरीय जांच कर सख़्त दंड दिया जाए।




