जिले के ऐसे सभी निजी स्कूलों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में लगने वाली किताबों की सूची एक दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को देना होगा, जिन्होंने अभी तक यह सूची नहीं सौंपी है।
जबलपुर
जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के निर्देशानुसार समस्त सीबीएसई,आईसीएसई एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की सत्र 2025-26 की पुस्तकों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 11 जनवरी तक जमा की जानी थी, लेकिन अभी तक कुछ निजी स्कूलों द्वारा पुस्तकों की सूची कार्यालय में जमा नहीं की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने एक दिन के भीतर पुस्तकों की सूची जमा न करने की स्थिति में निजी स्कूलों के विरुद्ध म.प्र. निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 सहपठित नियम 2020 मान्यता नियमों के तहत वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी है।




