मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंडला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक से करेंगे राशि अंतरित
जबलपुर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 10 फरवरी को मंडला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की सभी लाभार्थी बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से राशि का अंतरण करेंगे। प्रदेश भर की लाडली बहनों के बैंक खाते में राशि भेजने का यह समारोह सुबह 11.30 बजे से होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय समारोह से जबलपुर जिले की 3 लाख 88 हजार 724 लाभार्थी बहनों के खाते में भी 1 हजार 250 रूपये के मान से राशि अंतरित करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास एम.एल. मेहरा के अनुसार लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित करने मंडला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण नगर निगम जबलपुर के सभी जोन कार्यालयों, जिले के सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायत मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में किया जायेगा। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के व्हीसी कक्ष से भी लाभार्थी बहनें वर्चुअली इस समारोह से जुड़ेंगी।