पौधारोपण करने का दिनांक 15 जुलाई से 15 अगस्त 2025 तक किया जायेगा।
जबलपुर
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा तहात्मा गांधी नरेगा, राज्य आजीविका मिशन एवं उद्यानिकी विभाग के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण हेतु सम्मेलन दिनांक 11.07.2025 से 17.07.2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें स्व समूह की महिला सदस्य उद्यानिकी पौधरोपण हेतु आवेदन कर सकती है। सम्मेलन में पंचायत स्तर के सभी अधिकारी/कर्मचारी के साथ उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग इत्यादि उपस्थित रहेगें। इसके अलावा वृक्षारोपण करने हेतु निम्नानुसार निर्देश दिये गये :-
1. स्व सहायता समूह की महिलाओं की निजी भूमि पर उद्यानिकी पौधरोपण
• जिले में पंजीकृत स्व-सहायता समूह की सभी महिलाऍ पात्र ।
• ‘’एक बगिया मॉ के नाम’’ स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों की निजी भूमि पर आधा से एक एकड़ भूमि पर फलोद्यान का विकास करना।
• जिसकी लागत राशि प्रति परियोजना 2.84 लाख रूपये।
• प्रति जनपद में न्यूनतम 100 हितग्राहियों का चयन।
• मोबाइल एप्प पर आवेदन
• SIPRI सॉटवेयर से स्थल, प्रजाति, पौधा रोपण के समय की उपयुक्तता निर्धारण।
• पौधा रोपण की सुरक्षा हेतु, कंटीले तार से फेंसिंग का प्रावधान।
• 50 हजार लीटर जल कुंड का प्रावधान।
• हितग्राही को समस्त सामग्री व मजदूरी की राशि का सीधे भुगतान।
• प्रत्येक 25 एकड़ पर हितग्राहियों के सहयोग के लिए कृषि सखी, जो समय समय पर वृक्षारोपण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन देगी।
• हितग्राहियों हेतु वर्ष में न्यूनतम 2 प्रशिक्षण।
2. नदियों के उदगम स्थल पर पौधारोपण
जबलपुर जिले के जनपद पंचायत कुण्डम के ग्राम कुण्डेश्वर धाम में हिरन नदी के उदगम स्थल के आसपास 10 एकड़ शासकीय भूमि पर पौधा रोपण किया जायेगा।
3. माँ नर्मदा परिमा पथ आश्रय स्थल पर
जबलपुर जिले जनपद पंचायत जबलपुर एवं शहपुरा के नर्मदा पथ की ग्राम पंचायतों में चिन्हांकित आश्रय स्थलों की दो एकड से अधिक भूमि पर पौधा रोपण एवं एक से दो एकड तक की भूमि पर मियावाकी पौधारोपण किया जावेगा।
बैठक में उपसंचालक उद्यानिकी विभाग, कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी/सहायक यंत्री, जिला परियोजना प्रबंधक, राज्य अजीविका मिशन, परियोजना अधिकारी, एपीओ, उपयंत्री मनरेगा , आरएचईओ उद्यानिकी, विकास खण्ड प्रबंधक आजीविका मिशन इत्यादि उपस्थित रहें।